UPPSC RO ARO 2024 परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारो के लिए काम की खबर

UPPSC RO ARO 2024 Exam Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कल यानी 11 फरवरी, 2024 को राज्य में आरओ, एआरओ पदों पर भर्ती के लिए यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा का आयोजन करेगा.;

Update: 2024-02-10 09:06 GMT

UPPSC RO ARO 2024: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर भर्ती परीक्षा का आयोजन होने वाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कल यानि 11 फरवरी 2024 को राज्य में आरओ, एआरओ पदों पर भर्ती के लिए यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा (UPPSC RO ARO Exam Date) का आयोजन करेगा। यूपी में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लाखों युवाओं ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है। 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आरओ, एआरओ परीक्षा 2024 देने वाले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इस परीक्षा के लिए राज्य के लिए 58 जनपदों में एग्जाम सेंटर बनाए गए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यूपीपीएससी आरओ, एआरओ परीक्षा के तहत कुल 411 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 

यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा डेट व समय-

यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2024 परीक्षा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। उत्तर प्रदेश सरकार में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी बनने के लिए 10 लाख 69 हजार 725 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 11 फरवरी 2024 को दो पालियों में होगा। सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक व दोपहर में 2.30 बजे से 3.30 बजे के बीच किया जाएगा। 

UPPSC RO, ARO Exam 2024 Guideline-

  • बता दे कि यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर निर्धारित समय से 10 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी यानी सुबह 9.20 और दोपहर में 2.20 बजे तक होगी।
  • सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी भी ली जाएगी।
  • सभी आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अपनी दो फोटो, ओरिजिनल आईडी प्रूफ और उसकी फोटोकॉपी भी लेकर जाना होगा। 
  • परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू होगी व  100 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद कर दी जाएंगी।

UPPSC RO ARO 2024 Exam Pattern-

यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2024 परीक्षा में आवेदकों की संख्या लाखों में होने की वजह से इसका स्तर काफी कठिन होगा। जानिए यूपीपीएससी आरओ एआरओ एग्जाम पैटर्न व मार्किंग स्कीम 

पेपर            विषय कुल                 सवाल कुल          अंक                    समय

पेपर 1    जनरल स्टडीज                 140                  140                    2 घंटे

पेपर 2    सामान्य हिंदी                    60                    60                     1 घंटा

टोटल                                         200                   200                    3 घंटे

Tags:    

Similar News