Thailand Mass Shooting जानिए क्या हैं, जिसमें बच्चो को बनाया हत्यारो ने अपना शिकार

Update: 2022-10-07 12:24 GMT

Thailand Nursery shooting: थाईलैंड में हमलावर ने चाइल्ड डे केयर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते करीब 35 लोगों के ऊपर गोलियों से ताबड़ तोड़ हमला किया हैं। हमलावर ने गोलीबारी के बाद अपनी पत्नी और बच्चे को भी मार दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली हैं। ये पहली बार नहीं हुआ हैं जब दुनिया में ऐसी घटना हुई हैं जिससे सभी के रौगटे खड़े हो गए हो। इससे पहले भी दुनिया में कई ऐसे हमले हो चुके हैं। जहां पर आतंकवादियो या हमलावरो द्वारा बच्चो को निशाना बनाया गया हैं। ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में आज हम आपको बताते हैं। 

जानिए उन आतंकी हमलो के बारे में जिसमें मासूमो की गई जाने-

  • 3 अप्रैल 2015 को अल कायदा से जुड़े इस्लामिक आतंकवादी समूह अल-शबाब ने केन्या की गरीसा यूनिवर्सिटी कॉलेज पर हमला कर दिया था। जिसमें ना जाने कितने मासूम लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी थी। जिसमें 147 लोगों की मौत हो गई, वहीं 79 लोग घायल हो गए थे। इस हमले में सबसे ज्यादा नुकसान स्टूडेंट्स को हुआ था।  
  • सितंबर 2004 में रूस के उत्तरी ओसेशिया के शहर बेसलान में एक स्कूल को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था। जहाँ पर मासूमों की बली का बकरा बनाया था। आतंकवादियों ने तीन दिनो तक स्कूल को घेरे रखा था। इस आतंकी हमले में 330 से ज्यादा लोग मरे थे। जिसमें मरने वालो में सबसे ज्यादा संख्या बच्चो की थी। 
  • अमेरिका के टेक्सास में 24 मई 2022 को राब एलीमेंट्री स्कूल में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 19 बच्चे व 3 अन्य लोगो की जान गयी थी। 
  • पाकिस्तान के पेशावर में 16 दिसंबर 2014 में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जिसमें भारी तदाद में बच्चो को अपनी जान गवानी पड़ी थी। ये एक आर्मी स्कूल था हमले में कुल 150 लोगों की मौत हुई, जिसमें 134 छात्र थे। 
  • 6 जुलाई 2013 को नाइजीरिया के योबे राज्य के मामूडो गांव में एक सरकारी स्कूल में आतंकवादियों ने हमला किया था। जिसमें 42 की तदाद में लोगो की मृत्यु हुई थी। जिसमें सबसे ज्यादा छात्र थे। 

 

Similar News