इमंरजेंसी में प्रयोग होने वाले SOS शब्द का क्या मतलब होता हैं, जानिए विस्तार से

What is SOS : SOS एक प्रकार का संकट कॉल हैं। खतरे या संकट के समय सहायता के लिए यह एक शक्तिशाली प्रतीक होता हैं। जानिए इसका फुल फॉर्म व कैसे भेजते हैं।;

Update: 2023-04-01 17:45 GMT

SOS Meaning : आपने अक्सर देखा होगा कि आप कही जाते हैं, तो आपको इमरजेंसी से जुड़े कुछ सिबल्स देखने को मिलते हैं। इन सिंबल्स का प्रयोग संकट के समय किया जाता हैं। इन सबमें इमरजेंसी से जुड़े कुछ सिंबल्स पर SOS भी लिखा होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अर्थ हैं। वास्तव में यह आपातकाल के समय काम आने वाला एक सिग्नल होता है। और इसका फुल फॉर्म क्या हैं। और इसका प्रयोग कहाँ किया जाता हैं। जानिए।

What does SOS Emergency Mean-

बता दे कि SOS एक प्रकार का संकट कॉल हैं। खतरे या संकट के समय सहायता के लिए यह एक शक्तिशाली प्रतीक होता हैं। SOS का फुल फॉर्म Save Our Souls या Save Our Ship होता हैं। जिसका हिंदी में अर्थ होता हैं। हमें बचांओ इसका प्रयोग यह इंगित करने के लिए किया जाता हैं। कि आप खतरे में हैं और आपको सहायता की जरूरत हैं। इसका इस्तेमाल अक्सर आपातकालीन स्थितियों में किया जाता हैं। जिसका प्रयोग 1900 के दशक की शुरूआत से समुद्री संचार में किया गया था।

SoS सिंग्नल भेजने का तरीका-

SOS एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संकट संकेत हैं। SOS Signal में तीन बिंदु होते हैं। और उसके बाद तीन डैश और फिर तीन बिंदु (...---...) होते हैं। यह एक मोर्स कोड अनुक्रम हैं। जिसके उदाहरण के लिए अगर आप किसी सुनसान द्वीप पर फंसे हो या जंगल में खो गए हैं, तो SOS सिग्नल की मदद से बचावकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर मद्द के लिए संकेत भेज सकते हैं।

SOS सिग्नल कैसे भेजते हैं-

यदि आप किसी संकट में हैं और आपको मदद की आवश्यकता हैं तो SOS Signal भेजने के लिए इन तरीको का प्रयोग कर सकते हैं।

  • दर्पण की मद्द से
  • स्मोक सिग्नल
  • टॉर्च या लाइट
  • फ्लेयर गन
  • बैनर या झंडा

Tags:    

Similar News