CUET UG Result 2023: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कब होगा जारी, जानिए
कब आएगा CUET UG Result 2023-;
CUET UG Result 2023: सीयूईटी यूजी 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उसमें कई सवालों के जवाब गलत थे. स्टूडेंट्स ने इसका विरोध किया तो एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की कई बार जारी की. हर बार सुधार करने के बाद आंसर-की रिलीज हो रही थी. इसी क्रम में इस बार 411 सवाल ड्रॉप भी किए गए। कल सीयूईटी यूजी 2023 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई हैं। अब छात्रो को सीयूईटी यूजी 2023 के फाइनल रिजल्ट का इंतजार हैं।
कब आएगा CUET UG Result 2023-
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो सीयूईटी यूजी का रिजल्ट 15 जुलाई 2023 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारो को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, पासवर्ड , डेट ऑफ बर्थ व अन्य चीजो की आवश्यकता होगी। रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता हैं। उम्मीदवार समय-समय पर इसके अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिज्ट चेक करते रहे।
सीयूईटी यूजी 2023 के लिए मार्किंग स्कीम कुछ इस प्रकार हैष हर सही जवाब के लिए 5 अंक दिए जाएंगे। तो वहीं, हर गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा और जो सवाल ऐसे ही छोड़ दिए गए उनके लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
कैसे चेक करे CUET UG Result 2023-
- कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक CUET UG Scorecard पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।