Virat Kohli ने कहाँ से ली हैं क्रिकेट की ट्रेनिंग व जानिए यहाँ की कितनी हैं फीस

Virat Kohli Cricket Academy: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले विराट कोहली ने कहाँ से ली हैं क्रिकेट की ट्रेनिंग जाने

Update: 2023-11-16 14:55 GMT

Virat Kohli Cricket Academy: कल से विराट कोहली सोशल मीडिया पर हर जगह छाए हुए हैं। जिसके पीछे उनकी विश्व प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50वां वनडे शतक लगाया हैं। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड सेमी फाइनल मैच 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि विराट कोहली ने कहाँ से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी व वहाँ कितनी फीस हैं नहीं तो आज हम आपको बताते हैं इसके बारे में 

पिता ने कराया था एडमिशन-

विराट कोहली बचपन से ही क्रिकेट खेलने में रूचि रखते थे। उनके पिता प्रेम कोहली व मोहल्ले वाले ने बचपन में ही उनकी प्रतिभा देख ली थी। 1998 को दिल्ली में राज कुमार शर्मा ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी की स्थापना की थी। प्रेम कोहली अपने क्रिकेट प्रेमी बेटे को लेकर वहीँ पहुँच गए थे। राज कुमार शर्मा ने दो हफ्ते तक विराट को टेस्ट करने के बाद उन्हें एकेडमी में एडमिशन दिया था। 

कैसे मिलता हैं एडमिशन-

विराट कोहली के भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के बाद से यह एकेडमी चर्चा में हैं। इसे विराट कोहली क्रिकेट एकेडमी के रूप में जाना जाता हैं। इसमें एडमिशन मिलना आसान नहीं हैं। यहाँ पर एडमिशन लेने के लिए निम्न शर्ते हैं।

West Delhi Cricket Academy Age Limit:

विराट कोहली क्रिकेट एकेडमी, दिल्ली में 7 से 18 वर्ष की आयु वालों को एडमिशन दिया जाता हैं। 

7 से 14 वर्ष तक आयु वाले बच्चों को बिना ट्रायल के एडमिशन मिलता हैं। 

14 से 18 वर्ष तक की आयु वालों को एकेडमी ट्रायल में उनके प्रदर्शन के आधार पर एडमिशन मिलता हैं। 

इन दिन होता हैं ट्रॉयल-

इस एकेडमी में हर गुरूवार को ट्रायल किया जाता हैं। 

ट्रायल के लिए खिलाड़ियो को क्रिकेट किट खुद लानी होती हैं। 

पश्चिम विहार सेंटर से गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार को दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक व रविवार को सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक क्रिकेट कोचिंग होती हैं। 

Tags:    

Similar News