Highest Number Of IAS: जबभी सबसे प्रतिष्ठित नौकरी की बात आती हैं तो उस लिस्ट में सबसे पहला नाम IAS ऑफिसर का आता हैं। सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे युवाओं की उन्हें आईएएस, आईपीएस या आईएफएस बनना हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोग आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा हैं कि देश का वो कौन-सा राज्य हैं जहाँ के युवा सबसे ज्यादा आईएएस बनते हैं। नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। किस देश के युवा सबसे ज्यादा आईएएस बनते हैं।
बता दे कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस बात की जानकारी दी है कि किस राज्य से आने वाले उम्मीदवार सबसे ज्यादा IAS ऑफिसर बनते हैं। साल 2022 में जारी सिविल सर्विस एग्जाम (CSE-21) में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180 प्रत्याशियों का चयन हुआ हैं। इन 180 प्रत्याशियों में 24 प्रत्याशी केवल राजस्थान राज्य हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा आईएएस देने वाला राज्य राजस्थान बन गया हैं। बता दे कि इससे पहले इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश का नाम शामिल था। लेकिन राजस्थान में उत्तर प्रदेश को पीछे करके पहले नंबर पर आ गया हैं। उत्तर प्रदेश की आबादी ज्यादा होने की वजह से पहले सबसे ज्यादा आईएएस उत्तर प्रदेश से आते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं।
आकड़ो कि माने तो पिछले चार सालो से केवल राजस्थान राज्य से 84 आईएएस ऑफिसर निकले हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह बताई जाती हैं। कि दिल्ली से राजस्थान पास पड़ता हैं और वहाँ के युवा आसानी से तैयारी करने के लिए राजस्थान से दिल्ली जा सकते हैं।
राज्य | IAS ऑफिसर |
राजस्थान | 24 |
उत्तर प्रदेश | 19 |
दिल्ली | 16 |
बिहार | 14 |
महाराष्ट्र | 13 |
मध्य प्रदेश | 12 |
रिपोर्टस के अनुसार साल 2020 बैच के आईएएस अधिकारी ने कहा कि राजस्थान में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय की कुल करीब 25 प्रतिशत आबादी है और अन्य राज्यों के मुकाबले यहां इन समुदायों में अधिक जागरूकता है, जिसकी वजह से वे अधिक संख्या में युवा आईएएस परीक्षा में सम्मलित होते हैं।