Akashy Kumar का नाम रेखा समेत इन बॉलीवुड के अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका हैं
Akshay Kumar Birthday: आज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का जन्मदिन हैं और वो 55 साल के हो चुके हैं। अभी अक्षय अपने दो बच्चो व पत्नी के साथ शादीशुदा खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं। अक्षय कुमार का नाम पहले बहुत-सी अभिनेत्रियों के साथ जु़ड़ चुका हैं। जिनमें रेखा, शिल्पा शेट्टी समेत कई अन्य अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।
अक्षय कुमार का सबसे पहले नाम मशहूर मॉडल पूजा बत्रा के साथ जुड़ चुका हैं। इनके साथ उनकी सगाई की भी खबरे सामने आयी थी। लेकिन बाद में दोनो अलग हो गये।
यहीं नहीं अक्षय कुमार का नाम रेखा के साथ भी जुड़ चुका हैं। खबरो की माने तो अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की एवरग्रीन हिरोइन रेखा के साथ भी सुनाई दिए थे। माना जाता है कि फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन दोनो ने कभी भी इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा हैं।
इनका नाम रवीना टंडन के साथ जुड़ा था। वो अपने दौर की बेहद ग्लैमरस हिरोइंस की फेहरिश्त में शामिल थी। खबरो कि माने तो जिस समय अक्षय रवीना को डेट कर रहे थे, ठीक उसी समय वह शिल्पा को भी डेट कर रहे थे। जिसकी वजह से दोनो का ब्रेकअप हो गया।
शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और अक्षय कुमार की इंगेजमेंट तक हो गयी थी। लेकिन उनके दिलफेक अंदाज से दोनो के रिश्तो में दरार आ गयी।
अक्षय कुमार शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका हैं। कहा जाता हैं कि जब ये खबरे उनकी पत्नी तक पहुँची तो दोनो के बीच मनमुटाव की भी खबरे सामने आयी थी। लेकिन अपने शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए अक्षय कुमार ने इस रिश्ते से दूरी बना ली।