Diwali 2023: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में दिखा करन, तेजस्वी से लेकर टीवी जगत के स्टार्स का जलवा

Diwali 2023: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में एक से बढ़कर एक बेहतर ड्रेसिंग करके अपने पाटनर्स के साथ पहुँचे सितारे;

Update: 2023-11-11 08:26 GMT

Diwali 2023: दिवाली का त्यौहार आते ही टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड स्टार्स के यहाँ दीवाली पार्टी की धूम रहती हैं। हर कोई दिवाली पार्टी में अपने-अपने पार्टनर व फ्रेंड्स के साथ शामिल होता हैं। इस समय सेलेब्स एक से बढ़कर एक लुक में नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ एकता कपूर के दिवाली पार्टी में हुआ जहाँ पर टीवी जगत के सितारो की भीड़ लगी थी।  हर कोई अपने पार्टनर व फ्रेंड्स के साथ इस पार्टी में पहुंचा, जिसकी तस्वीरे सोशल मी़डिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 


करन कुंद्रा एकता कपूर के दिवाली पार्टी तेजस्वी प्रकाश के साथ इंडियन ड्रेस में पहुँचे। ये दोनो एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। हर किसी की निगाहे इनपर टीकी थी। 


रिद्धी डोगरा भी इस दिवाली पार्टी में पहुँची, इस दौरान रिद्धी ने ग्रीन कलर का ड्रेस पहना हुआ था। 


मोनी राय भी एकता कपूर के दिवाली पार्टी में पहुँची, उन्होने व्हाइट कलर का ड्रेस कैरी किया हुआ था।


कुंडली भाग्य फेम एक्टर धीरज धूपर भी अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के साथ इस पार्टी में पहुँचे। धीरज ने वैलवेट का कुर्ता तो वहीं उनकी पत्नी ने पिंक कलर की साड़ी कैरी की थी। 


दिव्यांका त्रिपाठी भी इस पार्टी में पति विवेक दाहिया के साथ पहुँची। दिव्यांका ने सिल्वर एम्ब्रायडरी के साथ पर्पल शरारा पहना था। तो वहीं विवेक ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ था। दोनो साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। 


एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शब्बीर अहलूवालिया अपनी पत्नी व एक्ट्रेस कांची कौल के साथ पहुँचे, इस दौरान दोने ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना हुआ था। 


कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस सृति झा भी एकता कपूर के दिवाली पार्टी में अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आई। 


दिवाली पार्टी में करिश्मा तन्ना पति वरूण बंगेरा संग पहुँची थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का ऑउटफिट कैरी किया हुआ था। 

Tags:    

Similar News