Hansika Motwani Wedding Pic: हंसिका मोटवानी के शादी की तस्वीरे आई सामने आ गई हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की नई जोड़ी ने कल यानि 4 दिसंबर 2022 को सात फेरे लिया हैं। स्टनर ने भारी ज्वेलरी के साथ एक खूबसूरत लाल लहंगा पहना हुआ हैं। हंसिका के शादी के हर एक फंक्शन की तस्वीरे अब जाकर सोशल मीडिया पर आई हैं।
हंसिका (Hansika Motwani) के मिडिल पार्टेड हेयर और सटल मेकअप ने उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया हैं। मांगटीका और नथ के साथ हंसिका मोटवानी ने अपने ब्राइडल लुक और ज्यादा निखार दिया हैं। हंसिका की शादी के तस्वीरो का इंतजार फैंस को काफी दिनो से बेसब्री से था। आज वो इंतजार खत्म हो गया हैं। (Hansika Motwani Wedding )
बीते कुछ दिनों से हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया (Sohael Khaturiya) की शादी की रस्में जोरों-शोरों पर से चल रही थी। फाइनली ये कपल एक-दूसरे के हो गए हैं। साथ में दोनो बहुत-ही प्यारे लग रहे हैं। (Hansika Motwani Wedding )
जयमाला के बाद हंसिका मोटवानी के माथे पर प्यार से सोहेल ने किस किया। इनकी शादी में फैमिली के अलावा कुछ फ्रेंड भी शामिल हुए हैं।
इनकी शादी का फंक्शन एक हफ्ते पहले मुम्बई में माता के चौकी से शुरू हुआ। इस जोड़े को सूफी रात, मेहंदी समारोह, हल्दी समारोह और संगीत रात का जश्न मनाते देखा गया हैं।
शादी से पहले इन दोनो के हल्दी की तस्वीरे सामने आई थी। जिसमें वाइट व यलो सेड में कपड़ा पहना हुआ हैं।
शादी से पहले दोनो ने संगीत में जमकर जश्न मनाया और एक साथ डांस किया।
शादी से पहले रिंग सेरेमनी में दोनो ने वाइट कलर का ड्रेस कैरी हुआ था। हंसिका के हाथों में रिंग काफी शोभा पा रही हैं।