जनवरी पहले नहीं था साल का पहला महीना, इस महीने से शुरू होता था नया साल

Update: 2022-12-29 13:08 GMT

Happy New Year: हर साल हम लोग नए साल का आगमन बड़ी धूम धाम से करते हैं। और इसे साल का पहला दिन मानते हैं। लेकिन क्या आपको  पता हैं कि पहले न्यू ईयर की शुरूआत में जनवरी माह से शुरू नहीं हुआ था। इस परंपरा की शुरूआत 15 अक्टूबर 1582 से हुई थी । इसे पहले साल की शुरुआत मार्च महीने से हुआ करती थी। इसके  बाद में रोम के राजा नूमा पोंपिलस ने रोमन कैलेंडर में जरूरी बदलाव किए और कैलेंडर में जनवरी महीना शामिल हुआ और इसे साल का पहला महीना माना गया हैं। बता दे कि पहले इस कैलेंडर में मार्च से शुरू होकर दिसंबर तक सिर्फ 10 महीने हुआ करते थे। जिस वजह से उस समय एक साल में 310 दिन ही माना जाता हैं।  

कहा जाता हैं कि रोमन शासक जूलियस सीजर ने नए साल की शुरुआत एक जनवरी से की थी। बताया जाता हैं कि जूलियस सीजर की मुलाकात जब खगोलविदों से हुई तो उन्हे यह पता चला कि धरती 365 दिन और छह घंटे में सूर्य का एक चक्कर लगाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए साल में 12 महीने और 310 की जगह 365 दिन बनाए गए। 

इसके बाद साल 1582 में ही पोप ग्रेगरी को जूलियस कैलेंडर में लीप ईयर को लेकर थोड़ी गलती दिखाई थी। उस दौरान मशहूर धर्म गुरू सेंट बीड ने बताया कि एक साल 365 दिन 6 घंटे का नहीं, बल्कि 365 दिन 5 घंटे और 46 सेकंड का होता है। उनकी इस बात पर गहन ध्यान करने के बाद में रोमन कैलेंडर में बदलाव करते हुए एक नया कैलेंडर तैयार किया गया और तभी से 1 जनवरी से नया साल मनाने की परंपरा शुरू की। जिसके बाद से पूरे विश्व में 1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाया जाने लगा। हर कोई इस दिन का स्वागत बड़े उल्लाष के साथ करता हैं। इस दिन लोग पार्टी करते घूमने जाते हैं। तो बहुत-से ऐसे कार्य करते हैं। जिसकी वजह से वो इस दिन को यादगार बना सके। 

Tags:    

Similar News