Manoj Muntashir Shukla Biography: आदिपुरूष से चर्चा में आने वाले मनोज मुंतसिर शुक्ला कितने पढ़े-लिखे है, जाने
कितने पढ़े लिखे हैं मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shuka Education)-;
Manoj Muntashir Shukla Biography: बॉलीवुड फिल्म आदिपुरूष से चर्चा में आने वाले डॉयलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। आदिपुरूष की किरदारो के गेटअप व खास तौर पर 5 डायलॉग विवाद का केंद्र बने हुए हैं। चलिए आज हम आपको मनोज मुंतशिर शुक्ला के बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड फिल्में व उनसे जुड़े लोग हमेशा चर्चा में रहते हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म आदिपुरूष उसके सभी किरदार, उनके गेटअप, उनके डायलॉग, डायरेक्टर ओम राउत व लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला भी सुर्खियों में छात्र हुए हैं। मनोज मुंतशिर शुक्ला का जन्म 27 फरवरी 1976 को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज में हुआ था। उनके पिता किसान व माँ स्कूल टीचर थी।
कितने पढ़े लिखे हैं मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shuka Education)-
फिल्म आदिपुरूष के रिलीज होने के बाद लगातार ट्रोल हो रहे मनोज मुंतशिर शुक्ला की शुरूआती पढ़ाई गौरीगंज के एक कॉन्वेंट स्कूल से हुई हैं। 1994 में उन्होने एचएएल स्कूल कोरवा में एडमिशन लिया था। इसके बद 1999 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होने स्कूली दिनों से ही कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। कम उम्र में ही उन्होने उर्दू भाष पर फोकस करना शुरू कर दिया।
1985 में मनोज मंतुशिर के पिता ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। उसके बाद उनकी मां ने ही घर चलाया था। उन्होने 500 रूपए महीने सैलरी में स्कूल टीचर के रूप में नौकरी किया। इस सैलरी में से वह 300 रूपए मनोज की ट्यूशन पर व बाकी घर खर्च में प्रयोग करती थी। 1999 में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद मनोज 700 रूपए लेकर नौकरी ढूंढने मुंबई चले गए थे।
मुंबई आकर मनोज की मुलाकात अनुप जलोटा से हुई थी। उनके लिए भजन लिखने के बदले में उन्हें 3000 रूपए का चेक दिया गया था। यह मुंबई में उनकी पहली सैलरी थी। मुंबई शिफ्ट होने से पहले ही उन्होने अपने नाम के साथ मुंतशिर जोड़ लिया था। 1997 में उन्होने इलाहाबाद के ऑल इंडिया रेडियो के लिए 135 रूपए सैलरी पर काम किया था। यह उनकी जिंदगी की पहली कमाई थी।
Manoj Muntashir Wife (मनोज मुंतशिर पत्नी कौन हैं)-
मनोज मुंतशिर की पत्नी का नाम नीलम मुंतशिर हैं। मनोज मुंतशिर की तरह वो भी एक राइटर हैं। उन्होनें 2021 में आई फिल्म साइना के गाने लाल चुनरिया के लिरिक्स लिखे थे। इसके लिए इन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा नीलम मुंतशिर ने 2020 में आई वेब सीरीज कहानी हो जाएंगे की स्क्रिप्ट लिखी थी। इसमें मनोज मुंतशिर द्वारा नरेट की गई कहानियां थी।