Nora Fatehi Actress : नोरा फतेही के को-एक्टर ने मारा थप्पड़ व खीचे बाल, एक्ट्रेस ने बताई पूरी घटना
Tags:;
Nora Fatehi Instagram: नोरा फतेही को कौन नहीं जानता हैं, उनके डांस के जलवे बॉलीवुड से लेकर हर तरफ देखने को मिलते हैं। लेकिन नोरा फतेही ने जब इस करियर में एंट्री ली थी। तब उनको बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। नोरा फतेही ने हालहि में एक ऐसी ही घटना की चर्चा की हैं। जब उनकी उनके को-एक्ट्रेस से लड़ाई हुई थी।
Nora Fatehi Instagram: नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो ना केवल बॉलीवुड में आइटम सॉग ही करती हैं। अपितु वो कई सारे रियलटी शो में बतौर जज भी काम कर चुकी हैं।
नोरा ने बताया कि उनकी लड़ाई उनके को-एक्टर से हुई थी। जिसमें हाथापाई भी हो गई थी। नोरा ने इसके बारे में खुद रिवील किया था। इतना ही नहीं नोरा ने इस घटना के बारे में बताते हुए उस शख्स पर अपना गुस्सा भी निकाला था।
जब नोरा कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में आई थी। तब उन्होंने इस घटना के बारे में जिक्र किया था। यह सुनकर कपिल शर्मा भी हैरान हो गए थे। कि इतनी सुंदर लड़की से कौन झगड़ा कर सकता हैं।
नोरा ने बताया था- मेरा ऑडियंस या फैंस के साथ कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। लेकिन को-एक्टर के साथ हुआ था। वो पहली फिल्म के सेट पर। उस समय वो बांग्लादेश में शूट कर रही थी। जब वो जंगल में थी।
नोरा ने आगे बताया कि को-एक्टर मेरे साथ बदतमीजी कर रहा था। तो मैने थप्पड़ मार दिया उसको, इसके बाद उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। मैने फिर उसे थप्पड़ मारा, इसके बाद उसने मेरे बाल खींच लिए। मैने भी उसके बाल पकड़ लिया। उस समय बहुत गंदी वाली लड़ाई हुई थी। इसके बाद फिर डायरेक्टर आए व हमारे बीच सुलह कराने की कोशिश की