Priyanka Chopra को मलाला यूसुफजई के साथ फोटो खीचाना पड़ा मंहगा, जानिए वजह

Update: 2022-09-20 12:30 GMT

Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर 19 सितम्बर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए तस्वीरे साझा की हैं। जिसमें वो बहुत-ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।  


प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गयी इन तस्वीरो में उनके साथ मलाला यूसुफजई और अमांडा गोर्मन नजर आ रही हैं। आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल की एंबेसडर बनी थीं। और तभी से प्रियंका इस संस्थान जुड़ी हैं। प्रियंका द्वारा मलाला के साथ तस्वीरे साझा करने पर जहाँ पर कई लोगो ने इनकी तारीफ की तो वहीं कई लोगो ने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल भी किया। 


जैसा कि आप इस तस्वीर में प्रियकां चोपड़ा को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए देख सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरे साझा करते हुए लिखा- इन दो महिलाओं के साथ मंच साझा करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है.' जिसके बाद से लोगो ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स का कहना हैं, कि मलाला भारत के खिलाफ बोलती हैं और प्रियंका को उसका साथ नहीं देना चाहिए। 


तो वहीं प्रियंका चोपड़ा द्वारा बच्चों के अधिकारों पर बात करने के लिए कई लोग उनकी सराहना भी कर रहे हैं। प्रियंका ने संबोधित करते हुए अमांडा की एक कविता भी पढ़ी थी। जिसका वीडियो उन्होने सोशल मीडिया पर साझा किया हैं।  ये पहली बार नहीं होगा, जब किसी सेलिब्रेटी या प्रियंका चोपड़ा को ट्रोलर्स द्वारा ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई सारे सेलेब्स ट्रोलर्स के ट्रोल का शिकार हो चुके हैं। 

Tags:    

Similar News