Queen Elizabeth 2 को भारत से था खास लगाव तीन बार आ चुकी थी भारत की यात्रा पर

Update: 2022-09-09 07:11 GMT

Queen Elizabeth 2 Death News: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की कल देर रात मृत्यु हो जाने के कारण दुनियाभर में शोक का माहौल है,लेकिन क्या आपको पता हैं, एलिजाबेथ अपने 70 साल के करियर में तीन बार भारत आयी थी। उन्हें भारत की मेहमान नवाजी बहुत-ही ज्यादा पसंद आयी थी।  



Queen Elizabeth 2 ब्रिटेन में सबसे लम्बे समय तक महारानी पद पर थी। वो 25 साल की उम्र में महारानी बनी थी और 70 साल की उम्र तक इस पद पर रही हैं। और 96 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया हैं। वो अपने शासनकाल में तीन बार-1961, 1983 और 1997 में भारत की यात्रा पर आयी थी। और उनको भारत की मेहमाननवाजी बहुत-ही ज्यादा पंसद आयी थी। महरानी एलिजाबेथ ने अपने द्वारा दिए गए एक संबोधन में कहा था,'भारतीयों की गर्मजोशी और आतिथ्य भाव के अलावा भारत की समृद्धि और विविधता हम सभी के लिए एक प्रेरणा रही है।'


साल 1961 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप ने मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने आगरा पहुंचकर ताज महल का दीदार करने के साथ ही उन्होने नई दिल्ली में राज घाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया था। एलिजाबेथ और फिलिप उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निमंत्रण पर भारत की गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। 


 महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1983 में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा पर आयी थी। इस दौरान उन्होंने मदर टेरेसा को ऑर्डर ऑफ द मेरिट की मानद उपाधि से भी नवाजा था। भारत मे ये उनकी अंतिम यात्रा थी। इसके बाद वो भारत की आजादी के 50वें वर्षगाँठ पर भारत आयी थी। उस समय उन्होने दिल्ली के रामलीला मैदान में लोगो को संबोधित किया था। ये उनकी अंतिम यात्रा थी। 


उन्होने अपने पति के साथ जालियावाला बाग की भी दौरा किया था। उन्होने यहाँ लोगो को संबोधित किया था। कि , 'यह कोई रहस्य नहीं है कि हमारे अतीत में कुछ कठोर घटनाएं हुई हैं। जलियांवाला बाग एक दुखद उदाहरण है।' महारानी एलिजाबेथ व उनके पति ने वारो को श्रद्धांजलि भी दी थी। आपको बता दे कि जालियावाला बाग हत्याकांड के 1919 मे ंमहारानी व उनके पति गवाह भी रहे थे।








Tags:    

Similar News