Bollywood: इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया दूरर्दशन से अपने करियर की शुरूआत, आज इंड्रस्टी पर करते हैं राज

Bollywood: शाहरूख खान से लेकर इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने करियर की शुरूआत की हैं दूरदर्शन से कोई टीवी जगत तो कोई फिल्मों पर कर रहा राज

Update: 2023-12-29 11:51 GMT

Bollywood: शाहरूख खान के बारे में हर कोई जानता हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत दूरदर्शन के एक टीवी सीरियल से की थी। लेकिन सिर्फ शाहरूख खान ने ही नहीं बॉलीवुड जगत के व टीवी जगत के कई सारे एक्ट्रर व एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत दूरदर्शन से किया था और आज बॉलीवुड व टीवी इंड्रस्टी में उनका एक अच्छा-खासा नाम हैं। 


बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खाने सुपरस्टार आसानी से नहीं बने उन्होंने काफी मेहनत किया हैं। उन्होने अपने करियर की शुरूआत साल 1989 में फौजी व सर्कस जैसे टीवी शो से किया था। जो उस समय दूरदर्शन पर प्रसारित होते थे। इसके 3 साल बाद उन्होंने फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। 

विद्या बालन की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में किया जाता हैं। उन्होंने कॉमेडी शो हम पांच के साथ अपने करियर की शुरूआत की, साल 2005 में परिणीता फिल्म स बॉलीवुड में डेब्यू किया और आज कई सारी हिट फिल्में कर चुकी हैं। 


मंदिरा बेदी ने साल 1994  में दूरदर्शन के सुपरहिट शो शांति से पहचान बनाई थी। इसके बाद दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से बॉलीवुड में कदम रखा।


बॉलीवुड एक्टर व वेब-सीरीज से सबके दिलो में जगह बनाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एनएसडी से पढ़े हुए हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने दूरदर्शन के शो परसाई में काम किया था। 2012 में फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर से उनको पहचान मिली थी। 


रेणुका शहाणे ने दूरदर्शन के शो सर्कस से टीवी जगत में कदम रखा। रेणुका को पहचान दूरर्दशन के सुरभि सीरियल से मिली थी। उन्हें फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से पहचान मिली थी।


साक्षी तंवर ने दूरदर्शन की टेलीफिल्म 'ललिया' से अपने करियर की शुरूआत की थी। बाद में, उन्होंने दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो 'अलबेला सुर मेला' को होस्ट किया। साक्षी अब भी टीवी और फिल्म की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने ने टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से अपनी दूसरी इनिंग की शुरुआत की. वही फिल्म, 'दंगल' में आमिर की पत्नी का किरदान निभाया था।

Tags:    

Similar News