दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, पूरा शहर हुआ राममय, देखे तस्वीरे

Update: 2022-10-23 04:36 GMT

 Ayodhya Deepotsav 2022: उत्तर प्रदेश में रामलला की नगरी अयोध्या पूरी तरह से दुल्हन की तरह सज गयी हैं। अयोध्या के घाट पर 18 लाख तक दिए जलाकर नया रिकार्ड बनाया जाएगा। अयोध्या में हर तरफ रोशनी छायी हुई हैं। इसे देख ऐसा लग रहा हैं जैंसे कि अयोध्या अपने राजा राम, माता सीता, भईया लक्ष्मण व भक्त हनुमान का भव्य स्वागत करने के लिए पलके पिछाऐं खड़ी हैं। अयोध्या में ये नजारा देखने लायक हैं। जो अयोध्या में जाकर दीपोत्सव का आंनद नहीं उठा सकते हैं, वो वहाँ की तस्वीरे देखे 


दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या में भारत के प्रदानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस साल पधार रहे हैं। और दीपोत्सव का आनंद उठाएगे। पीएम मोदी की मौजूदगी में इस बार 18 लाख तक दिए जलाकर नया विश्व रिकार्ड कायम किया जाएगा। पीएम मोदी के स्वागत की भी तैयारियाँ शुरू कर दी गयी हैं। हर तरफ कानून के कड़े प्रबंध किए गए हैं।  

अयोध्या का घाट पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजा दिया गया हैं। हरतरफ लाइटे व रोशनी ने इसकी चमक को और बढ़ा दिया हैं। 

अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर मुस्कान पुनर्वास केंद्र के दिव्यांग बच्चों ने मिट्टी के दीये बनाए हैं। 

वोलंटियर्स द्वारा अयोध्या के घाट पर दीपोत्सव की तैयारी के लिए दिए सजाए जा रहे हैं। हर तरफ खुशी का महौल छाया हुआ हैं। हर किसी को उस पल का बेसब्री से इंतजार हैं। जब ये दीए जलाए जाएगे। और दीपोत्सव का पर्व मनाया जाएगा।  


पीएम मोदी के स्वागत के लिए हर तरफ उनके पोस्टर व बड़े आकार का कटआउट लगाया गया हैं। इसके पीछे लाइटे लगायी गयी हैं। जिसकी वजह से ये और ज्यादा हाइलाइट हो रहा हैं।  


अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर ना केवल भारत से ही अपितु विदेशो से भी रामलीला का आयोजन करने के लिए कलाकारो आए हैं। और अपनी कलाओं का प्रदर्शन दिखा रहे हैं। 

Tags:    

Similar News