UP Board 2023 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से UP Board 12th Exam 2023 के लिए मॉडल पेपर जारी किया गया हैं। छात्र UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की ओर से Hindi, English समेत कई विषयों के मॉडल पेपर जारी किया गया हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए 58 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे.यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2023 के लिए कुल 58,67,329 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से कुल रजिस्टर्ड छात्रों में से 31,16,458 कक्षा 10 के और 27,50,871 कक्षा 12वीं के हैं।

UP Board की ओर से 10वीं 12वीं की परीक्षा की तारीखों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी की गई हैं। तो वहीं यूपी बोर्ड ने छात्रों को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 28 नवंबर तक का समय दिया गया हैं। लेकिन डेटशीट की घोषणा को लेकर अभी और इंतजार करना पड़ सकता हैं।

UP Board 12th Model Paper कैसे करे डाउनलोड-

  • सबसे पहले मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाए।
  • इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर 'मॉडल पेपर' के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर वहाँ Download Model Paper के लिंक पर जाएं.
  • अब अपने विषय के आगे दिए लिंक पर जाएं।
  • जहाँ मॉडल पेपर PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • यहाँ छात्र अपने सुविधा के अनुसार Model Paper डाउनलोड करके और प्रिंट निकाल सकते हैं।

यूपी प्री बोर्ड 2023 एग्जाम डेट-

इस बार यूपी प्री बोर्ड की परीक्षा कुछ इस प्रकार होगी। जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 के बीच होंगी। तो वहीं प्री बोर्ड के कॉपियों का मूल्यांकन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक होगा।