ICC World Cup 2024 : पूरी दुनिया में क्रिकेट फैन्स की बात करे तो टॉप पर भारत का नाम आता हैं। इंडिया को लोग ना सिर्फ क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। बल्कि उतना उसे देखना भी उन्हें अच्छा लगता हैं। यही कारण हैं कि जब इंडिया की टीम मैच खेल रही होती हैं। तो ग्राउंड अक्सर भरा हुआ मिलता हैं। आईपीएल इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। आज हम आपको आईपीएल की नहीं बल्कि भारत में शुरू होने जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बारे में कुछ जानकारी देने वाले हैं। बुक माय शो से आप टिकट बुक कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सबसे सस्ती टिकट कितने की हैं।

भारत में आयोजित होने जा रहे वर्ल्ड कप के इस महामुकाबले की वजह से भारत के मैचों की डिमांड अधिक हैं। उसमें भी भारत-पाकिस्तान के मैच की टिकट डिमांड सोच से भी अधिक हैं। अन्य देशों के बीच होने वाले मैच में टिकट के रेट कम हैं व आप आसानी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर खरीद सकते हैं। अगर हम आपको सबसे कम कीमत वाले टिकट के बारे में बताएं तो वह 499 रूपए का हैं। जो अधिकतम 40 हजार रूपए तक में बिक रही हैं। अन्य देशों के मैच में सबसे अधिक टिकट का रेट करीब 29 हजार रूपए ह ैं। ये आकड़े अधिकारिक टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के हिसाब से आपको बताए जा रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान व फाइनल मैंचों के टिकट तो बिक चुके हैं व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदना मुश्किल हैं। बुक माय शो पर टिकट नहीं मिल रहा हैं। इंडिया-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के टिकट का अधिकारिक रेट 2000 रूपए हैं। जैसा वेबसाइट पर दिख रहा हैं। लेकिन टिक खरीदने का ऑप्शन नहीं मिल रहा हैं। ऐसे सेकेंडरी मार्केट में टिकट को बेचा जा रहा हैं। हैरानी की बात करे तो ये टिकट अधिकारिक रेट से काफी ज्यादा पर बिक रहे हैं। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ जगह 50 लाख से ज्यादा की रेट पर टिकट बेचे जा रहे हैं। इसमें कुछ टिकट 10 लाख तो कुछ 19 लाख में बेचे जा रहे हैं।