Nobel Prize In Chemistry: केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में इस साल (2023) के नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार (4 अक्टूबर) को कर दी गई हैं। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने रसायन विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार मांगी।जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को देने का फैसला लिया हैं। इन लोगो को यह पुरस्कार क्वांटम डॉट्स की खोज व संश्लेषण के लिए दिया गया हैं।

तीन कैटेगरी में की गई नोबेल की घोषणा-

अब तक इस साल तीन वर्ग में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी हैं। सोमवार (2 अक्टूबर) को फिजयोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में कैटालिन कारिको व डू वीसमैन के लिए इस अवॉर्ड की घोषणा की गई थी। उसके अगले दिन यानी मंगलवार (3 अक्टूबर) को भौतिकी (फिजिक्स) के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार के लिए पियरे ऑगस्टिनी फेरेंस क्राउसज व एनी एलहुलियर के नामों की घोषणा की गई व अब रसायन शास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा की गई हैं।

बता दे कि फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में कैटालिन कारिको व डू वीसमैन यह पुरस्कार न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उन खोजो के लिए दिया गया। जिनके जरिए कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम बनाया जा सका। तो वहीं भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से पियरे, ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज व एनी एल हुलियर प्रकाश की अत्यंत छोटी तरंगो के साथ इलेक्ट्रॉनों के संसार की खोज के लिए दिया गया हैं।