Nobel Prize 2023: साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2023 इस बार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को उनके नाटकों व गद्य के लिए दिया गया हैं। इस वर्ष के साहित्य पुरस्कार विजेता जॉन फॉसे ने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा गया हैं। जिसे फॉसे मिनिमलिज्म के नाम से जाना जाता हैं। इसे दूसरे उपन्यास स्टेंग्ड गिटार (1985) में देखा जा सकता हैं। बता दे कि साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो (Annie Ernaux) को दिया गया था। एनी का जन्म एक सितंबर 1940 को हुआ था। वे एक फ्रांसीसी लेखक व साहित्य की प्रोफेसर हैं। उनका साहित्यिक कार्य ज्यादातर आत्मकथात्मक, समाजशास्त्र पर आधारित होता हैं।

साहित्य में नोबेल पुरस्कार के विजेता जॉन फॉसे एक कवि हैं। नोबेल सम्मान मिलने पर जॉन फॉसे ने बयान दिया हैं कि मैं अभिभूत हूँ व कुछ हद तक डरा हुआ हूँ। मैं इसे साहित्य के लिए एक पुरस्कार के रूप में देखता हूँ। जिसका सबसे पहले व सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य बिना किसी अन्य विचार के साहित्य होना हैं।

64 साल फॉसे जो नॉर्वेजियन के दो अधिकारिक संस्कारणों में से सबसे कम आम भाषा में लिखते हैं। वह इस पुरस्कार को इस भाषा व इसे बढ़ावा देने वाले आंदोलन की मान्यता के रूप में मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंततः वह इस भाषा के लिए पुरस्कार के हकदार होते हैं। जॉन फॉसे ने अपने 4 दशक के साहित्य कार्यकाल में दो दर्जन से अधिक नाटकों के अलावा उपन्यास, निंबध, कविता संग्रह व बच्चों की कई किताबें भी लिखी हैं।

बता दे कि उनकी पुस्तकों का प्रकाशन करने वाले प्रकाशक का कहना है कि फ़ॉसे के साहित्य के क्षेत्र में ​किए गए कामों का 40 से अधिक भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। और उनके नाटकों की 1,000 से ज्यादा विभिन्न प्रस्तुतियाँ भी प्रदान की गई हैं।